
चंपावत। जिले में अवैध खनन के दौरान पकड़े गए दो वाहनों पर 10-10 हजार का जुर्माना वसूला गया। दरअसल मामला यह है, कि वन विभाग और एसओजी की टीम ने शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम से पिलर के बाहर प्रतिबंधित क्षेत्र से हो रहे अवैध खनन के दौरान दो वाहनों को मौके पर जाकर सीज कर दिया।
जानकारी के दौरान पता चला है कि इन वाहनों में से एक वाहन शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारी का है।तथा वाहनों को अपने कब्जे में लेने के बाद विभाग में 3 दिन तक वाहनों को अपने पास ही रखा और उसके बाद अब दोनों वाहनों पर 10- 10 हजार का जुर्माना वसूला और वाहनों को छोड़ दिया। रेंजर महेश सिंह बिष्ट का कहना है, कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

