इस बार कुछ अलग होगी गणतंत्र दिवस की परेड………. जानिए क्या होगा खास

देश में हर साल नई दिल्ली राजपथ में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। तथा लोग गणतंत्र दिवस की परेड को काफी पसंद करते हैं तथा काफी संख्या में वहां पर उपस्थित होते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिखाई जाने वाली झांकियों से उसकी शान और ज्यादा बढ़ जाती है और लोग गणतंत्र दिवस पर झांकियां देखना काफी पसंद करते हैं झांकियों पर प्रत्येक राज्य की संस्कृति की झलक देखने को मिलती हैं। मगर इस बार कुछ और विशेष होने वाला है जो गणतंत्र दिवस की शान को और ज्यादा बढ़ा देगा। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 5 राफेल सहित 75 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस की परेड में यह नजारा पहली बार लोगों को देखने को मिलेगा जब देश आसमान से दुनिया को अपनी ताकत की झलक दिखाएगा।

अब तक के सबसे भव्य फ्लाईपास्ट पर यह विमान शामिल होंगे। तथा इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि थलसेना और नौसेना विमानों के सहित 75 लड़ाकू विमानों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में यह सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होने जा रहा है। जिसका नजारा पहली बार दुनिया देखेगी। तथा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आसमान में 17 जगुआर विमान अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष की आकृति बनाते हुए दिखाई देंगे। साथ में बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में केवल 24000 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है।