विधानसभा चुनाव 2022:- आम आदमी पार्टी ने की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी…….. जाने कहां से कौन है दावेदार

उत्तराखंड में खुद को तीसरे विकल्प के रूप में देखने वाली आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है जिनमें तीनों सूचियों को मिलाकर आम आदमी पार्टी ने 51 दावेदारों के नाम घोषित किए हैं।

Advertisements

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी करते हुए आज प्रत्याशियों को इस सूची में शामिल किया है। सूची में शामिल नाम कुछ इस प्रकार है।
दयाल सिंह बिष्ट- कर्णप्रयाग
केएन डोभाल- रुद्रप्रयाग
पुष्पा रावत- नरेंद्रनगर
सागर भंडारी- प्रतापनगर
संजय सैनी- हरिद्वार
नरेश- रुड़की
लस्कर- युसूफ
पिथौरागढ़- डॉ ललित भट्ट।