सामने आई भारतीय सेना की नई जंगी वर्दी, जानिए क्या है वर्दी में विशेष

शनिवार को भारतीय सेना ने एक जंगी वर्दी (कांबैट यूनिफॉर्म ) का अनावरण किया है| जो आरामदायक, जलवायु के अनुकूल और डिजिटल पैटर्न की विशेषता वाली है|
इस वर्दी को पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो की एक टुकड़ी ने पहनकर यहां करियप्पा मैदान में आयोजित सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया| इस भर्ती में जैतून और मिट्टी सहित रंगों का मिश्रण होता है| इसको सैनिकों की तैनाती के क्षेत्रों और जलवायु परिस्थितियों जैसे कि वह काम करते हैं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है|


जानकारी के अनुसार नई वर्दी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सहयोग से अन्य देशों की विभिन्न सेनाओं की जंगी वर्दी का विश्लेषण करने के बाद डिजाइन किया गया है| नई वर्दी में शर्ट को पैंट में इन करने की जरूरत नहीं है| इस वर्दी से सैनिकों को आराम मिलेगा और वातावरण के अनुकूल होने के कारण उनको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा|