कोर ग्रुप कमेटी की बैठक के बाद जाने क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी……… कब होगी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। बीते शनिवार 15 जनवरी 2022 को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की कोर ग्रुप कमेटी की बैठक हुई जिसके दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह ऐलान किया कि वे खटीमा से चुनाव लड़ेंगे तथा बैठक के दौरान भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता वहां पर मौजूद रहे। तथा बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर भी विचार विमर्श किया गया और दावेदारों की सूची भी तैयार की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भाजपा के दावेदारों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरीके से आश्वस्त हैं।
चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान इस महामारी के चलते चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई तथा इस दौरान किस प्रकार चुनाव प्रचार होगा इस पर भी चर्चा की गई। तथा भाजपा के इस कोर ग्रुप कमेटी की बैठक के दौरान मंत्री हरक सिंह रावत गैर मौजूद रहे जिस कारण उन्हें लेकर भी लोग काफी चर्चाएं कर रहे है।


कोर ग्रुप कमेटी की बैठक के बाद जानकारी मिली है, कि पार्टी आज सभी उम्मीदवारों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंप देगी। दरअसल भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के दौरान विधानसभा की सभी सीटों के लिए पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया था। और अब सभी दावेदारों की सूची दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी है।