
देहरादून| प्रदेश में मौसम शुष्क तो हो चुका है लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार है| ठंड के कारण कपकपी छूट रही है| मैदानों में घना कोहरा छा रहा है| तो पहाड़ों में पाला मुसीबत बना हुआ है| पहाड़ों में बर्फबारी के बाद सड़क पर सफर करना खतरनाक हो गया है| बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल्डर गिरने के कारण 7 घंटे तक यातायात बाधित रहा|
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है| मैदानों में सुबह शाम कोहरे की चादर बिजी रहती है|
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को चटक धूप थी| जिससे ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई| लेकिन शाम को बर्फीली हवा से ठिठुरन फिर बढ़ गई| दिन में धूप खिलने के कारण ठंड से राहत तो मिल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं और सुबह शाम पाला गिरने के कारण ठिठुरन छूट रही है| प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है| अधिकतम तापमान में बीते दिनों की तुलना में कुछ इजाफा हुआ है| पहाड़ों में बर्फबारी के कारण बंद हो रखे करीब सभी मार्ग खुल गई हैं| ग्रामीण इलाकों में भी विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचार है| मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक शनिवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा| कोहरा छाने और पाला गिरने का क्रम जारी रहने की संभावना है|

