
नई टिहरी| अंगीठी से गैस लगने के मामले पहले भी सामने आ चुकी है| इसके बावजूद भी लोग असावधानी बरतते है| ऐसा ही एक मामला टिहरी के विकासखंड भिंलगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत से सामने आया है| जहां बीती रात दो भाइयों की मौत की वजह कमरे के अंदर अंगूठी की गैस लगना बताया जा रहा है| पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत नगर की चड़ोली तोक में बीती रात्रि को मकान सिंह नेगी के पुत्र अर्जुन सिंह 16 वर्ष, आशीष उम्र 17 वर्ष माता पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे| कुछ देर बाद खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए|
जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ते थे| हर रोज की तरह वह अंगीठी को कमरे में ले गए| जब सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने आवाज लगाई लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई| इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया दरवाजा टूटते ही मां और और पिता ने दोनों बच्चों के शव को बेड पर मृत देखा| दोनों के होश उड़ गए और वह बेहोश हो गए, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया| ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बताया कि दोनों मृतक भाई कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ते थे|

