चिंताजनक- कोरोना ने तोड़े अपने सारे रिकॉर्ड………… 24 घंटे के अंदर 2 लाख के पार पहुंचे मामले

दुनिया को अपना विकराल रूप दिखा रहा करोना अब भारत में भी काफी तेजी से फैलने लगा है जिस कारण भारत में आगामी विधानसभा चुनाव से लेकर आईपीएल तक के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। जहां पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले डेढ़ लाख से ज्यादा दर्ज हो रहे थे वही बीते 24 घंटे में बुधवार के दिन कोरोना ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,47,417 नए मरीज सामने आए हैं। जोगी काफी चिंताजनक है।

Advertisements

वहीं दूसरी तरफ बीते 24 घंटे के अंदर देश में 84000 से ज्यादा मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी की है। और इन्हीं आंकड़ों के साथ देश में एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई हैं। और देश में रिकवरी रेट जो पिछले महीने तक 98% थी अब घटकर 90.59 प्रतिशत ही रह गई है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन प्रशासन की तरफ से जनता से अपील की जा रही है कि वे कोविड सम्बन्धी गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहे।