Uttarakhand:- आपदा के चलते प्रभावित हुई चार धाम यात्रा…. केदारनाथ, बद्रीनाथ पर ही टिकी है आंस

उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पर ही यात्रा टिकी है। चार धाम यात्रा केवल केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के भरोसे चल रही है हालांकि इन दोनों यात्रा मार्गों पर भी भूस्खलन बड़ी चुनौती है। उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पूर्ण रूप से बंद है भारी बारिश से चार धाम यात्रा को काफी नुकसान पहुंचा है और यात्रा मार्ग पर अपनी दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मानसून सीजन हमेशा ही चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या में कमी कर देता है मगर इस बार इसका असर काफी अधिक देखने को मिला है। गंगोत्री- यमुनोत्री में पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा है और चार धाम यात्रा केवल केदारनाथ तथा बद्रीनाथ धाम पर ही टिकी हुई है।