
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा धराली और थराली की तर्ज पर पौड़ी के लिए राहत पैकेज की घोषणा की गई है आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जो धनराशि एसडीआरएफ के मानकों के तहत प्रदान की जाती है उसे एसडीआरएफ मद से दिया जाएगा। शेष धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। पौड़ी आपदा के प्रभावितों को भी धराली व थराली की तर्ज पर राहत पैकेज दिया जाएगा। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए घोषणा कर दी गई है उनका कहना है की पौड़ी में घटित आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें ₹500000 की आर्थिक सहायता धना राशि दी जाएगी और मृतको के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। बीते 6 अगस्त को तहसील के अंतर्गत ग्राम सेंजी , पट्टी आदि में अतिवृष्टि से भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ था और आवासीय भवनों तथा कृषि को भी क्षति पहुंची थी ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा राहत पैकेज की घोषणा की गई है।

