![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं ऐसे में जानकारी मिली है कि भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर अपने दावेदारों का पैनल 15 जनवरी 2022 तक तैयार कर संसदीय बोर्ड को भेज देगी।
दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी शानदार जीत के बाद इस बार भाजपा के लिए दावेदारों का चयन करना काफी मुश्किल काम है क्योंकि पिछली बार भाजपा ने 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और ऐसे में इस बार भी इस लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा को काफी सोच समझकर दावेदारों को मैदान में उतारना होगा।
प्रत्याशियों के चयन के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष जो कि उत्तराखंड दौरे के लिए पहुंचे थे उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा के कई नेताओं से बैठक कर विचार विमर्श किया। भाजपा ने “युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री” का नारा देते हुए इस बार चुनाव में युवाओं को मौका देने की बात कही है ऐसे में भाजपा के लिए सीटिंग विधायको और नए दावेदारों को टिकट देने में काफी माथापच्ची का सामना करना पड़ सकता है। मगर जानकारी मिली है कि आगामी 15 जनवरी 2022 को दिल्ली में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। तथा इसी बैठक को देखते हुए भाजपा प्रयत्नशील है कि इस बैठक से पहले वे संसदीय बोर्ड को दावेदारों का पैनल भेज दिया जाए।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)