
अल्मोड़ा जिले के 52 डाकघरो में पूरी तरह कामकाज ठप रहा। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते प्रधान डाकघर सहित 12 डाकघरो में कामकाज नहीं हो पाया जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पर जमा एवं निकासी आदि कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा एवं कई लोग राखी पोस्ट करवाने के लिए आए थे उन्हें भी खाली हाथ ही वापस जाना पड़ा। प्रधान डाकघर में सुबह से काउंटरों के बाहर सर्वर डाउन का कोड लगा रहा जिससे कि कर्मचारी भी अपना काम नहीं कर पाए। हवालबाग , बाड़ेछीना समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग लेनदेन आदि के लिए डाकघर पहुंचे मगर यहां घंटो लाइन में लगने के बाद भी उनका काम नहीं हो पाया और उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। कर्मचारी भी सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे और राखी पर्व के चलते राखी भेजने वाले लोगों की भी भीड़ जुटी रही मगर उन्हें भी मायूस ही वापस लौटना पड़ा।

