Uttarakhand:- राज्य में जारी है बारिश का दौर….. अल्मोड़ा समेत इन जिलों में बंद हुई सड़के…..उफान पर नदी- नाले

उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के चलते बारिश का दौरा जारी है, आज भी राज्य में सुबह से ही बारिश हो रही है और इससे नदी नाले उफान पर है। यमुनोत्री तथा गंगोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद है इसके अलावा देहरादून में पांच, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार, चमोली में आठ, नैनीताल में एक, पौड़ी में पांच, उत्तरकाशी में 11 सड़के बंद है इसके अलावा भी अन्य जिलों में काफी सड़क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो चुके हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा नैनीताल, चंपावत ,अल्मोड़ा, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और ऐसे में कई जगह सड़क मार्ग भी बंद है। बंद हुए सड़क मार्ग में से 36 सड़के ग्रामीण क्षेत्र की शामिल है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।