Uttarakhand:- राज्य में बारिश के बीच मची तबाही के चलते मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारियो के साथ की गई वर्चुअल बैठक…… दिए गए यह सख्त निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धार्मिक द्वारा सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारियो के साथ बैठक करते हुए उन्हें कई निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियो को निर्देश मिले हैं कि वह अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में सक्रिय रहे एवं बारिश से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्यवाही करें। सड़कों , पेयजल, बिजली की लाइन बाधित होने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कहा गया है एवं फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन एवं जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में अस्पतालों की नियमित जांच निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर निगरानी और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।