
उत्तराखंड राज्य में कावड़ यात्रा को देखते हुए देहरादून में 21 ,22 और 23 जुलाई को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। कावड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र और हरिपुर ,रायवाला, प्रतीत नगर, श्यामपुर और हाईवे पर पड़ने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और अब इतने दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

