सावधान -: omicron और डेल्टा का नया स्वरुप आया सामने, यहां मिला ‘डेल्टाक्रॉन’ स्वरूप

कोरोना के नए-नए स्वरूप सामने आते जा रहे है| जिससे चिंता और अधिक बढ़ रही है| अब कोरोना महामारी को लेकर आशंकाएं और अधिक गहराती जा रही है| जानकारी के अनुसार साइप्रस में ओमिक्रोन और डेल्टा से मिलकर नए कोरोना वेरिएंट का पता चला है|


अब तक सबसे अधिक तेजी से फैलने वाला कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन है| इससे पहले डेल्टा ने कई देशों में कहर बरपाया था| खबर सामने आ रही है कि इनके मिले-जुले नए स्वरूप ने जन्म लिया है| ऐसे में हम सोच सकते हैं कि यह नया स्वरूप कितना खतरनाक होगा|


ब्लूमबर्ग न्यूज़ की खबर से पता चलता है कि साइप्रस के एक शोधार्थी में इस नए रुप का पता लगाया है| इसमें डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट का सम्मिलित रूप होने का दावा किया गया है|