Uttarakhand:- पिथौरागढ़ के धारचूला में फटा बादल…. मची तबाही

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित धारचूला क्षेत्र में बादल फटने के कारण काफी तबाही मच गई है।धारचूला के तल्ला दारमा घाटी में स्थित ग्राम पंचायत उमचिया के पास देर रात को बादल फट गया, बादल फटने से बारिश का स्तर तेज हो गया और नदी नाले भी उफान पर आ गए। इस दौरान 50 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं एवं कई अन्य लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर स्कूल और गोरखा रेजीमेंट के पोस्ट में जाकर रहने के लिए मजबूर हैं राज्य में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त- व्यस्त है। सड़क मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद पड़े हुए हैं और बादल फटने के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं जिससे लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है।