Uttarakhand- चुनाव आयोग को हरीश रावत ने कुछ इस अंदाज में दिया धन्यवाद…… जानिए क्या बोले हरीश रावत

उत्तराखंड। आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को शनिवार के दिन चुनाव आयोग द्वारा उत्तराखंड में चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव आयोग को थैंक्यू कहा। उनका कहना था कि थैंक्यू चुनाव आयोग जिस दिन का सबको बेसब्री से इंतजार था आज वह दिन आ गया है।

आज उत्तराखंड समेत पांच राज्यों का इंतजार खत्म हो चुका है।उत्तराखंड की जनता बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रही थी कि कब यह दिन आए और कब जनता भाजपा को उनके किए की सजा दें। तथा साथ में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन चुका है तथा खनन भाजपा की नियति बन चुका हैं। तथा एक तरफ जहां जनता महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कोरोना काल में जनता को मरने के लिए छोड़ दिया गया इसलिए जनता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और आज मैं सभी कांग्रेस जन की तरफ से चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं।