गौरवान्वित – नेशनल पावर लिफ्टिंग में करन को सिल्वर, नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग में जीत चुके हैं गोल्ड

बागेश्वर| स्यूनी गांव के करन सिंह परिहार ने सुब्रत नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है| उन्होंने 74 किलो भार सब जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है| इस सफलता पर उनके गांव में खुशी की लहर है|


बीते 4 से 6 जनवरी तक सुब्रत नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप झारखंड के जमशेदपुर में खेली गई| करन ने सिल्वर और ब्रांच मेडल जीता| इससे पूर्व करन ने 18 और 19 दिसंबर को नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था| जिसके बाद इनका चयन नेशनल के लिए हुआ| करन की उम्र 17 वर्ष है|


करन ने बताया कि वह बिना कोच के पावर लिफ्टर हैं| बीते अक्टूबर से ऑनलाइन इस खेल को सीख रहे हैं| इसके अतिरिक्त जिम जाते हैं| उनकी कामयाबी पर उनके पिता किशोर सिंह परिहार तथा उनके परिजनों ने खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|