देश में इस दिन से लगेगी बूस्टर खुराक…….. जानिए क्या है नियम

कोरोना महामारी से बदहाल देश और दुनिया में अब सभी देश वैक्सीनेशन के बूस्टर डोज के बारे में सोच रहे हैं ऐसे में कई देशों ने बूस्टर डोज लगवाना हफ्तों पहले शुरू भी कर दिया है मगर अब कोरोना महामारी को देखते हुए और महामारी के आंकड़ों को देखते हुए भारत ने भी अपने देश के नागरिकों को बूस्टर डोज मोहिया कराने का फैसला लिया है। भारत में वैक्सीनेशन की बूस्टर खुराक पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को लगेगी। तथा इस मामले में नीति आयोग के सदस्य वी के पाल का कहना है कि लाभार्थियों को आगामी 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी इसके लिए सारी तैयारियां भी कर ली गई हैं।

साथ में उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज भी पहले खुराक की तरह ही लगेगी जिस व्यक्ति को पहले कोविशिल्ड का टीका लगाया गया है उसे कोविशिल्ड हीं लगेगी तथा जैसे पहले कोवैक्सीन लगी है उसे अब भी बूस्टर डोज के रूप में कोवैक्सीन ही लगेगी। यह टीका पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को दिया जाएगा। व स्वास्थ्य विभाग से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक बूस्टर डोज दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से 9 महीने बाद दी जाएगी यानी कि व्यक्ति की दूसरी खुराक के 39 सप्ताह बाद यह खुराक मोहिया करवाई जाएगी। तथा बीते मंगलवार 4 जनवरी 2022 को इस संबंध में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा भारत बायोटेक को नेजल कोविड टीके के लिए तीसरे चरण के परीक्षण को भी मंजूरी दे दी गई है।