प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर हुई चूक……….. भाजपा ने सीएम चन्नी से की इस्तीफे की मांग

आज दिनांक 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री की पंजाब के फिरोजपुर में रैली थी तथा उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित करना था और कई कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी करने थे मगर सुरक्षा में हुई चूक के कारण प्रधानमंत्री को आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल मौसम खराब होने की वजह से एयरपोर्ट के बाद हेलीकॉप्टर विमान का उड़ना मुश्किल हो रहा था जिस कारण प्रधानमंत्री के लिए रूट पर व्यवस्थाएं की गई। लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण प्रधानमंत्री के काफिले को आधे रास्ते पर 15 से 20 मिनट तक रुकना पड़ा।

ऐसे में भाजपा का कहना है कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में चूक होना कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया था। इस मामले को लेकर भाजपा में भारी आक्रोश है तथा भाजपा ने पंजाब के सीएम चन्नी से इस्तीफे की मांग की है।


तथा उनका कहना है, कि इतिहास में पहले भी लापरवाही के कारण देश अपने दो प्रधानमंत्री व एक मुख्यमंत्री खो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता और प्रधानमंत्री के काफिले को 15 से 20 मिनट रोके रखना यह प्रधानमंत्री के लिए खतरे से खाली नहीं था तथा बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब के सीएम को थैंक्स कह देना कि मैं जिंदा वापस जा रहा हूं। तथा घटना के बाद पंजाब के सीएम के फोन बंद आने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।