
उत्तराखंड में सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 10वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं को मुक्त टेबलेट के लिए 12- 12 हजार रुपए की धनराशि दी गई है तथा यह धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खाते में डाली गई है हालांकि अभी इस योजना की शुरुआत हुई है मगर जल्द ही प्रदेश के सभी के छात्राएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
तथा इसी के साथ सरकार द्वारा उच्च शिक्षा स्तर पर सरकारी डिग्री कॉलेजों के छात्र- छात्राओं के लिए भी मुफ्त टेबलेट का बजट जारी कर दिया गया है डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को टेबलेट मोहिया करवाने के लिए सरकार द्वारा 126 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। तथा सरकार की इस योजना का लाभ डिग्री कॉलेज के 1.05 लाख विद्यार्थी उठा पाएंगे। तथा टेबलेट वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। बीते मंगलवार को डिग्री कॉलेज के छात्र- छात्राओं को मुफ्त टेबलेट योजना का लाभ देने के लिए उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने धनराशि जारी की है।

