Uttarakhand:- राज्य में पहली बार सूचीबद्ध होगी आयुर्वेद आहार रेसिपी

उत्तराखंड राज्य में पहली बार आयुर्वेद आहार रेसिपी को सूचीबद्ध किया जाएगा। परेड ग्राउंड में चल रही विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दूसरे दिन आयोजित सत्र में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद आहार का प्रस्तुतीकरण दिया और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा आयुष मंत्रालय की ओर से एक साथ मिलकर पहली बार आयुर्वेद आहार रेसिपी को सूचीबद्ध किया जा रहा है इसके लिए मंत्रालय स्तर पर प्राचीन आयुर्वेद पुस्तकों और ग्रंथों के आधार पर आयुर्वेद आहार रेसिपी की सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था डीम्ड विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मीता कोटेचा ने कहा कि जब हम अपने घर में पारंपरिक भोजन बनाते हैं वह आयुर्वेद आहार होता है और जब हम त्योहार व परंपराओं को वैज्ञानिक दृष्टि से देखने लगेंगे तो वहां से आयुर्वेद बनेगा। आयुष मंत्रालय की ओर से पहली बार आर्युवेद आहार को अलग-अलग श्रेणी में सूचीबद्ध करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।