Uttarakhand:- हैरान है वैज्ञानिक…… दिसंबर में भी बर्फविहीन है केदारनाथ और बद्रीनाथ

उत्तराखंड राज्य में वैज्ञानिक भी मौसम के असर को देखकर हैरान है, राज्य में जलवायु परिवर्तन का असर ऐसा दिख रहा है कि यहां पर दिसंबर माह में भी ऊंची चोटिया बर्फविहीन है। इसके साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी देखने को नहीं मिल रही है दिसंबर के पहले हफ्ते केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी ना होना काफी चिंता का विषय है। हिमालय में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और बर्फबारी ना होने पर विशेषज्ञों व तीर्थ पुरोहितों ने चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिक आधार पर विकास कार्य जरूरी बताए हैं। कपाट खुलने से बंद होने तक 6 माह प्रवास करने वाले देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहितो के अनुसार उच्च हिमालय क्षेत्र में कभी भी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। इस बार 6 माह के अंदर एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई और यह काफी चिंता का विषय है। औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एससी सती के अनुसार बद्रीनाथ जैसे हिमालय क्षेत्र में मौसमी भिन्नता के चलते यह स्थिति बनी है। बारिश न होने के कारण बर्फबारी में भी कमी आई है।