Uttarakhand:- राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों का खुद ही कटेगा ग्रीन सेस……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों का खुद ही ग्रीन सेस कट जाएगा।

Advertisements

परिवहन विभाग ने पहले टोल प्लाजा के माध्यम से ग्रीन सेस वसूलने की योजना बनाई थी मगर इसमें बदलाव किया गया है और राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों का खुद ही ग्रीन सेस कट जाएगा इसके लिए राज्य की सभी सीमाओं पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जा चुके हैं और परिवहन विभाग यहां ऑटोमेटेड व्हीकल ग्रीन सेस कलेक्शन सिस्टम शुरू करने जा रहा है इसके लिए कंपनी तलाशनी भी शुरू हो गई है और ग्रीन सेस वसूलने की अधिसूचना लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जारी हुई है हालांकि यह अभी तक काफी प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाई है। इस योजना के तहत वाहन की नंबर प्लेट को पहले सॉफ्टवेयर द्वारा पढ़ा जाएगा और सीधे एनपीसीआई को रिक्वेस्ट भेजा जाएगा उसके बाद उसे वहां का फास्टैग का वॉलेट चिन्हित होगा तथा उसके खाते से खुद ही ग्रीन सेस का पैसा कट जाएगा।