Uttarakhand:- सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘ एक देश- एक चुनाव’ के फैसले का किया गया स्वागत

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक देश एक चुनाव के निर्णय को स्वागत योग्य बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना स्वागत योग्य निर्णय है। लोकतंत्र को और अधिक सशक्त तथा प्रभावी बनाने की दिशा में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया यह निर्णय काफी सराहनीय है।

जानकारी के मुताबिक कोविंद समिति की रिपोर्ट को जो कि एक देश एक चुनाव पर बनी थी उसे केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है और उन्होंने इसे बहूप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त व प्रभावित बनाने की दिशा में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना स्वागत योग्य निर्णय है इस निर्णय से सरकारी धन व समय दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply