खास खबर – नए साल से बदलेंगे यह वित्तीय नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

इस साल को बीतने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं| उसके बाद नई साल की शुरुआत होगी और नया साल नई बदलाव लेकर आता है| इस साल भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें वित्तीय बदलाव भी शामिल है|


1 जनवरी 2022 से आपकी रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कई नियमों में बदलाव आ जाएगा| इन नियमों में बैंक से पैसा निकालने से लेकर जमा करने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल होंगे|


आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में :-


(1) 1 जनवरी 2022 से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के तरीकों में बड़ा बदलाव हो जाएगा| ऑनलाइन पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है| अब जब हम पेमेंट करेंगे तो 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा| मतलब यह कि अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोन नहीं करेंगे| जो पहले से सेव जानकारी होगी, उसे भी हटाया जाएगा|


(2) 1 जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर अधिक भुगतान करना होगा| जून में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को एक जनवरी 2022 से एटीएम से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की मंजूरी दी थी| जिसमें हर बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश मुफ्त में कुछ ट्रांजैक्शन की अनुमति देता था| लेकिन अब 1 जनवरी से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद आपको कुछ चार्ज भी देना होगा|


(3) 1 जनवरी 2022 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को एक लिमिट से कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा| इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में तीन तरह के बचत खाते खोले जा सकते हैं| इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अनुसार बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने 4 बार कैश निकालना फ्री है लेकिन इसके बाद ग्राहकों के हर निकासी पर कम से कम ₹25 चार्ज देना होगा| बता दें कि, बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर पैसा जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा|