Uttarakhand corona update :- राज्य में फिर बरसने लगा कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 42 नए संक्रमित

राज्य में धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है| पिछले 1 हफ्ते से राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि लगातार बढ़ती जा रही है| साथ ही राज्य में कोरोना कि नए स्वरूप ओमिक्रोन ने भी दस्तक दे दी है जिसके बाद खतरा और अधिक बढ़ रहा है| खतरे को महसूस करते हुए सरकार ने कई जगह पाबंदियां लगाने भी शुरू कर दिया है, अगर ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि होती है तो नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है|

आज राज्य में बीते 24 घंटों में 42 संक्रमित मामले मिले हैं जबकि 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं| फिलहाल 237 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य में 42 संक्रमित मिले जिसमें से देहरादून से सबसे अधिक 21, पिथौरागढ़ से 9, नैनीताल से 5, हरिद्वार से दो, टिहरी से दो, पौड़ी से एक, उधम सिंह नगर से एक, उत्तरकाशी से एक नया संक्रमित मिला है|