Uttarakhand- चरस के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार…….. गैरसैंण थाने में एनडीपीएस एक्ट का पहला मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विभिन्न क्षेत्रों की पुलिस अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं इसी दौरान नशे के खिलाफ अभियान में चमोली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है चमोली पुलिस ने वजयाड़ी रोहिड़ा निवासी केशर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को 1 किलो 2 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया हैजिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी केशर सिंह को मेहलचौरी के पास गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोषी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गैरसैंण थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Advertisements

तथा इंस्पेक्टर मनोज नेगी द्वारा बताया गया है कि गैरसैंण थाना 2015 में अस्तित्व में आया जिसके बाद आज यह पहला मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत इस थाने में दर्ज किया गया है। तथा उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ इस कार्यवाही में पुलिस टीम में एसओजी निरीक्षक मनोज नेगी, कॉन्स्टेबल अंकित पोखरियाल, कॉन्स्टेबल रविकांत आर्य, कॉन्स्टेबल महेंद्र रावत, कॉन्स्टेबल सोबन सिंह मौजूद रहे।

Recent Posts