Uttarakhand:-राज्य के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट….. दी गई यह हिदायत

उत्तराखंड राज्य में आज भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिन और रात के समय सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। पर्वतीय जिलों में आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। चमोली, बागेश्वर के कुछ इलाकों में तो बारिश के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है और प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार तेज बारिश के दौरान लोग सतर्क रहें, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचे ।भूस्खलन और चट्टान गिरने का इस दौरान काफी अधिक खतरा रहता है इसलिए ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचें। भारी बारिश के बाद देहरादून नगर निगम वार्ड में नालियों की सफाई नहीं हुई है बरसात के बाद लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है जल भराव की समस्या से आमजन काफी परेशान है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही पूरी गली तालाब जैसी भर जाती हैं क्योंकि वहां पर पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।