Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा शिव की उपासना करते हुए कावड़ यात्रियों से की गई यह खास अपील

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव की उपासना करते हुए कावड़ यात्रियों से खास अपील की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ भगवान की उपासना की और कावड़ यात्रियों का कावड़ यात्रा में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से मैं आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं और यात्रा के दौरान मां गंगा की स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आप लोग पूर्ण सहयोग करें। कावड़ यात्रा के दौरान यात्रियों से मां गंगा की स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा यात्रियों से अपील की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में संपूर्ण विधि विधान के साथ महादेव की पूजा अर्चना की और इस दौरान कावड़ यात्रियों से गंगा की स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था को लेकर भी अपील करी।