Uttarakhand:- राज्य में आज भी खूब बरसेंगे बादल……..जारी हुआअलर्ट

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 3 जुलाई 2024 को भी खूब बादल बरसेंगे। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में मानसून के बाद लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है और आज 3 जुलाई को फिर से बारिश की संभावना जताई गई है और बारिश तेज होने से भूस्खलन की समस्या भी सामने आ सकती हैं।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के क्षेत्र में भारी बारिश और गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है वहीं देहरादून ,पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में जल भराव के साथ-साथ भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है और ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बता दे कि बारिश के चलते बीते मंगलवार को भूस्खलन के कारण 6 स्टेट हाईवे समेत 96 सड़के बंद हो चुकी है।