
राज्य में सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है| जिसके लिए नई निर्यात नितिन को मंजूरी दी गई है| साथ ही निर्यात लक्ष्य को बढ़ाकर 30 हजार करोड़ कर दिया गया है| उद्योग विभाग इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्यात के लिए अवसंरचनाएं बढ़ाने की तैयारी में जुटा है| इसके अंतर्गत हवाई अड्डों में कार्गो टर्मिनल स्थापित करने के साथ प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में इनलैंड कंटेनर डिपो स्थापित करने की तैयारियां है| साथ ही मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के सुचारू संचालन पर भी विचार किया जा रहा है|
प्रकृति संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध राज्य उत्तराखंड जैविक कृषि उत्पादों, औषधीय पौधे, फार्मास्यूटिकल, पर्यटन एवं वेलनेस के क्षेत्र में निर्यात की अपार संभावनाएं है| यही कारण है कि राज्य गठन के बाद यहां औद्योगिकीकरण ने गति पकड़ी| और निर्यात के मामले में हिमालयी राज्य में प्रथम स्थान बनाया| अब केंद्र सभी राज्यों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें उत्तराखंड में भी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है|
उद्योग सचिव अमित नेगी ने कहा कि, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अवसंरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं| इसका मकसद यह है कि स्थानीय उत्पादों का निर्यात कर के यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बनाया जाए|
