
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान कई तीर्थ यात्रियों ने अपनी जान गवा दी है। बता दे कि राज्य में अब तक 100 यात्री अपनी जान चार धाम यात्रा के दौरान गवा चुके हैं और तीर्थ यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार केदारनाथ में दो, बद्रीनाथ में एक और यमुनोत्री में भी एक यात्री की जान जा चुकी हैं। चार धाम यात्रा के दौरान अभी तक 100 यात्री अपनी जान गवा चुके हैं और सबसे अधिक तीर्थ यात्राओं की मौत केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हुई है। केदारनाथ धाम में 49 यात्रियों की मौत हो चुकी है वहीं बद्रीनाथ में 22 और यमुनोत्री में 22 तथा गंगोत्री में सात यात्रियों ने अपनी जान गवा दी है।
