अल्मोड़ा:- जिले में फरार चल रहे दो वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक चौखुटिया और द्वाराहाट पुलिस ने इन आरोपितों गिरफ्तार किया है। यह काफी समय से फरार चल रहे थे और अब जाकर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक वारंटी ललित जोशी निवासी छानी मासी चौखुटिया न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और इसके अलावा द्वाराहाट क निवासी विवेक कुमार भी काफी समय से फरार था दोनों को लेकर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और अब जाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद गिरफ्तार किया है। यह दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे और अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।