Uttarakhand:- यमुनोत्री हाइवे पर पत्थर गिरने से व्यक्ति की मौत…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के यमुनोत्री हाइवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बता दे कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यमुनोत्री हाईवे में धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।

टिहरी गढ़वाल के थाना जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। बता दे कि आज बृहस्पतिवार को विजयपाल पवार परिजनों के साथ कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी यमुनोत्री हाइवे पर पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा लेकिन इसी दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरा और विजयपाल के सिर पर चोट लग गई जिसके चलते उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया मगर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।