
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा में घटी हिंसक घटना के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया को देर रात गिरफ्तार किया गया।
Advertisements

मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल को हटाने के दौरान हुई हिंसा पर पुलिस प्रशासन और टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगम कर्मी घायल हुए थे। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूक दिया। इस मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा अब उसकी पत्नी साफिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

