Uttarakhand- राज्य के 43 स्थानीय उत्पादन बनेंगे ग्लोबल….. चल रही है तैयारी….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के 43 स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए और इसमें जो भी उत्पाद शामिल हो वह बेहतरीन गुणवत्ता के साथ आकर्षक पैकेजिंग वाले भी होने चाहिए।

उत्पादों को ग्लोबल बनाने में नीदरलैंड की कंपनी भी सहयोग करेगी। झंगोरा, लाल चावल, पहाड़ी राजमा, हल्दी पाउडर , शहद समेत 43 स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल पहचान मिलेगी। बता दे कि यह सभी उत्पाद हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड के तहत दो चरण में तैयार किए जाएंगे। नीदरलैंड की वूमेन ऑन विंग्स कंपनी इस मामले में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोडक्ट ,खरीदारी, स्टोर और पदाधिकारी से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति दे दी हैं और फिलहाल इसके लिए तैयारी चल रही है। जल्द से जल्द हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड की शुरुआत करने के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा किया कहा गया है और इस ब्रांड से राज्य के सभी स्वयं सहायता समूह को भी जोड़ने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं और बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कौन से प्रोडक्ट होंगे और उत्पादों की खरीदारी तथा उनके स्टोर व पदाधिकारी के संबंध में भी चर्चा करते हुए स्वीकृति दे दी गई है।