
उत्तराखंड राज्य में जॉलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई है। प्रदेश सरकार भी इस कार्य के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है। एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड भी दिखाए हैं जिसमें यह दिखाया गया था कि एयरपोर्ट के पास 326.42 एकड़ जमीन है तथा वर्तमान में रनवे 2140 मीटर लंबा है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रनवे को 650 मीटर लंबा और 45 मी चौड़ा बनाया जाना है इसके लिए और जमीन की आवश्यकता है। बता दे कि 243 एकड़ जमीन मिलने के बाद रनवे की लंबाई 2700 मीटर से अधिक हो जाएगी इसके बाद यहां पर ए 320- 200 ए/ सी एयरक्राफ्ट आराम से लैंड हो पाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हिंडन के लिए जल्द ही पिथौरागढ़ से फ्लाइट शुरू की जाएगी और इसके लिए उड्डयन मंत्री ने शेड्यूल डाल दिया है तथा हिमालय दर्शन सेवा को भी शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

