
उत्तराखंड राज्य में गुलदार की दहशत काफी अधिक फैल गई है। बता दें कि राज्य के श्रीनगर समेत एक दर्जन गांवों में 9 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
श्रीनगर में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है और आसपास के क्षेत्र में भी गुलदार की सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है तथा जिला प्रशासन ने श्रीनगर क्षेत्र समेत एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू आज 7 फरवरी से 9 फरवरी तक रहेगा और आज बुधवार को खिर्सु ब्लॉक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान आम जनमानस का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा इसके अलावा गुलदार की सक्रियता के चलते विद्यालय भी बंद रहेंगे।

