Uttarakhand – इस जिले में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही……. 17 गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बता दे कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र से शराब की तस्करी करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और देशी शराब के 395 पव्वे बरामद किए है।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दे कि हरकी पौड़ी के आसपास अवैध रूप से हो रही शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा और हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे और अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अवैध रूप से नशा तस्करी के खिलाफ यह पुलिस की बड़ी कार्यवाही है।