अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में आयोजित किया गया एकदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

अल्मोड़ा। आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय मासी में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। बता दे कि प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पूरन राम समेत अन्य प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर शिविर का शुभारंभ किया। लक्ष्य गीत गायन के उपरांत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया और फूलों की नई क्यारियां बनाई गई एवं पुरानी क्यारियों की सफाई की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना का हमारे जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्ति, तंबाकू उन्मूलन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आज उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक प्रस्तुत किया गया और इसके बारे में डॉ पूरन राम, सहायक अध्यापक राजनीति विज्ञान द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवियों को जानकारी दी गई।