
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को मंगलवार के दिन विधानसभा में समान नागरिक संहिता कानून को लेकर विधेयक पेश हो चुका है। बता दे इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगे और कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच यह बिल पेश किया और विधानसभा भवन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों ने वंदे मातरम के नारे भी लगाए। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन यह विधेयक पटल पर रखा गया हालांकि इस दौरान विपक्षी विधायक लगातार हंगामा करते रहे और नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर सवाल उठाएं। समान नागरिक संहिता अध्ययन करने के लिए 2:00 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। बता दे कि आज विधानसभा में धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियो और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण का संशोधित विधेयक भी पेश करेगी।

