Uttarakhand- सबके हित में है यूसीसी…….खत्म हुआ इंतजार……जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू होने जा रहा है और न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देशवासियों को काफी लंबे समय से इसकी प्रतिक्षा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि यह उत्तराखंड की विधानसभा में कब पेश होगा।

बता दें कि यह इंतजार भी समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह कानून सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों ने काफी इंतजार किया है आज मंगलवार के दिन विधानसभा में यह पेश हो जाएगा। विधेयक के रूप में इस पर चर्चा होगी और पूरा देश आज उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है और मातृशक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग ले। यह कानून हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है।