
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि जिले में पुलिस ने 40 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अल्मोड़ा पुलिस ने पिकअप से 40.6 किलो गांजा बरामद किया है। चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया और एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सल्ट थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की देर रात को गश्त करते हुए सरायखेत कठपतियां तिराहे से करीब 2 किलोमीटर दूर एक पिकअप को रोका पिकअप को रोकते ही चालक फरार हो गया और पुलिस ने बगल वाली सीट में बैठे सल्ट के श्रीगाड़ गुदलेख निवासी हरिश चंद्र नेगी को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है।

