Uttarakhand- उद्यान विभाग में करोड़ों के घपले के मामले में हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है सरकार

उत्तराखंड राज्य में उद्यान विभाग में घपले को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

बता दें कि उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं में हुए घपले के प्रकरण की सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जो आदेश दिया गया था उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक न्याय विभाग से इसकी अनुमति मिलने के बाद अधिवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है। उद्यान विभाग में डॉक्टर बवेजा के निदेशक रहने के कार्यकाल के दौरान विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है और इस मामले में डॉक्टर बवेजा को निलंबित भी किया गया था तथा एसआईटी को जांच भी सौपी गई थी। इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। बता दे कि उत्तराखंड उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला हुआ था जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी और इसे लेकर सीबीआई जांच का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था तथा सरकार हाई कोर्ट के आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है।