नए साल के जश्न के लिए तैयार है अल्मोड़ा……. पर्यटकों को परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन

अल्मोड़ा। जिला नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार है।बता दे कि देश-विदेश के पर्यटक नए साल को मनाने के लिए पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

Advertisements

थर्टी फर्स्ट पर वीकेंड के चलते अधिकांश होटल और होमस्टे भी पैक होने लगे हैं तथा पर्यटकों को ठंड के चलते गलत की दाल और गडेरी की सब्जी का स्वाद चखाया जाएगा। पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल स्वामियों और होमस्टे संचालकों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। हर साल अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल बिनसर, कसारदेवी, रानीखेत समेत अनेक स्थानों में थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक काफी अधिक संख्या में पहुंचते हैं और ऐसे में इस बार पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है और वहीं दूसरी तरफ वीकेंड के चलते पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। जिले में पर्यटन विभाग में 468 होम स्टे पंजीकृत है और इन दिनों सभी होमस्टे पैक चल रहे हैं।