Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक मेला- 2023 का किया शुभारंभ…… टनकपुर और देहरादून के बीच बस सेवा का हुआ उद्घाटन

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वितीय पुस्तक मेला 2023 का शुभारंभ किया। बता दे कि उन्होंने आज शुक्रवार को टनकपुर और देहरादून के बीच बस सेवा का उद्घाटन भी कर दिया है।

उत्तराखंड राज्य लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है तथा अब टनकपुर और देहरादून के बीच बस से सफर आसान हो जाएगा। बस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया और उन्होंने पुस्तक मेले का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास पर जोर दिया और कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार देवभूमि को विकसित करने के लिए काम कर रही है। हमारे देश के वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए कठिन लड़ाई लड़ी है और अब देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा रहा है, उनका कहना था कि 2025 तक हमारा लक्ष्य देवभूमि को नशा मुक्त बनाना है जिसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने करियर को बेहतर बनाने की ओर जोर देना चाहिए।