सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट्स -: इस भारतीय ने टॉप-10 में बनाई जगह

नई दिल्ली| सर्च इंजन गूगल ने साल 2023 में विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट्स की अपनी लिस्ट का खुलासा किया है| जिसके मुताबिक, इस साल कुछ बड़े स्पोर्ट्स स्टार ने सुर्खियां बटोरीं, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नस्त्र लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी में शामिल होकर दुनिया भर को चौंका दिया|


हालांकि जब विश्व स्तर पर सबसे अधिक खोजे गए एथलीटों की सूची की बात आती है तो दोनों शीर्ष 10 में नजर नहीं आए, जो की आश्चर्यजनक है| भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी सूची में शामिल नहीं है, हालांकि एक भारतीय क्रिकेटर शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा है| वह है भारत के उभरते हुए स्टार शुभमन गिल|


शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज के लिए साल 2023 शानदार रहा| उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की| साथ ही तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़े| शुभमन को भविष्य के स्टार के रूप में देखा जा रहा है| उनके प्रदर्शन ने 2023 में सभी प्रारूपों में टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|


बता दें, शुभमन साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए एथलीट्स की सूची में नौंवे स्थान पर है|
2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट्स -:
(1) डामर हैमलिन (अमेरिकन फुटबॉल)
(2) किलियन एम्बाप्पे (सॉकर)
(3) ट्रेविस केल्स (अमेरिकन फुटबॉल)
(4) जा मोरेंट (बास्केटबॉल)
(5) हैरी केन (सॉकर)
(6) नोवाक जोकोविच (टेनिस)
(7) कार्लोस अल्काराज (टेनिस)
(8) रचित रवींद्र (क्रिकेट)
(9) शुभमन गिल (क्रिकेट )
(10) किरी इरविंग (बास्केटबॉल)|