Uttarakhand- भारतीय सेना में मनीषा कांडपाल ने प्राप्त की लेफ्टिनेंट रैंक……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य की बेटियां आज हर क्षेत्र में काफी आगे हैं। बता दे कि राज्य के भनौली अल्मोड़ा की मूल निवासी और वर्तमान में हल्द्वानी में रहने वाले परिवार की बेटी मनीषा कांडपाल ने सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक प्राप्त की है।

बता दे कि मनीषा के पिता तारा दत्त कांडपाल आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं तथा उनकी मां तनुजा कांडपाल एक ग्रहणी है। मनीषा ने अपने परिवार की परंपरा को बनाते हुए सेना में लेफ्टिनेंट पद पर शपथ ग्रहण की। बता दे कि उनके पिता भी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। भनौली अल्मोड़ा उनका मूल निवास है और वहां से भी सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं वही उनके हल्द्वानी निवास पर भी सभी लोगों का मिलना- जुलना तथा बधाई देने का सिलसिला जारी है। मनीषा कांडपाल ने बीएससी नर्सिंग कमांड हॉस्टल लखनऊ से 4 साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट की शपथ ग्रहण की है। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य को गर्व महसूस करवाया है।